Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल होगी समान नागरिक संहिता पर गठित विशेषज्ञ समिति की बैठक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून समान नागरिक संहिता पर गठित विशेषज्ञ समिति की बैठक आयोजित होगी।

सुनी जाएगी समस्याएं

जिसमें सदस्यों की नागरिकों के पक्ष सुनने के लिए दिनांक 24 नवंबर को यह बैठक होगी। बताया गया है कि विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम गोपाल चौहान ने बताया कि समस्त नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए महिलाओं, युवाओं, स्थानीय प्रबुद्धजनों, शिक्षक संघ, बार एसोसिएशन, चिकित्सक संघ, महिला स्वयंसेवी संगठन एनजीओ व पत्रकारों को बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Exit mobile version