Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम की खराब रोड से लोगों को मिलेगी राहत, 30 लाख के बजट का बना टेंडर, जल्द शुरू होगा काम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लंबे समय से लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम रोड के ख़राब होने के कारण नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है नगर का जहाँ से काफी लोगो का ओर स्कूल के बच्चो की गाड़ी का भी आवागमन होता रहता है। काफी समय से जीर्ण होने से लोगो को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना होने का भी खतरा था।

गैस गोदाम की रोड जल्द होगी ठीक

जिस पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) और उनके साथियों द्वारा इस समस्या को सांसद अजय टम्टा ओर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने इसको संज्ञान में लेते हुए ज़िला योजना की बैठक के अंतर्गत रखा गया और इसमे 30 लाख का बजट रखा गया। जिस कारण कल इस सड़क का टेंडर हो चुका है तथा जल्दी इसका कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। नगर की जनता को इस गैस गोदाम लिंक मार्ग के ठीक होने से काफी लाभ होगा।

जताया आभार

इसके लिए लक्ष्मेस्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनु) भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व महामंन्त्री भाजपा कृष्णा सिंह ,मनोज जोशी,पूर्व फौजी नरेंद्र बिष्ट,अतुल पांडेय,अभिषेक जोशी,पीयूष पांडेय,वीरेंद्र जीना,दीवान सिंह बिष्ट,हेमंत पांडेय,सोनू बिष्ट,विक्रम साह, भावेश पांडेय,बंटी कोरंगा,चंद्रशेखर लोहनी, गौरव पांडेय,हर्षवर्धन तिवारी,अभिजीत तिवारी,मोहन कराकोटी,रमेश भोज, विनोद जोशी,राकेश भट्ट, विनय तिवारी,अनुनय पांडेय,दीप जोशी, आदि क्षेत्रवासियो द्वारा सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी वंदना सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा का आभार प्रकट किया गया।

Exit mobile version