Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 36 कटखनें बंदरों का हुआ बधियाकरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर में पालिका की ओर से कटखनें बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जारी है।

36 बंदरों का किया बधियाकरण

जिसमें अब तक पशु चिकित्सक की टीम ने 36 बंदरों का बधियाकरण किया। जबकि अब तक करीब 80 बंदरों को पकड़कर एनटीडी स्थित बंदर बाड़ा में रखा गया है।

अब तक 80 बंदरों को पकड़ चुकी है टीम-

दरअसल‌ लंबे समय से यहां नगर में कटखनें बंदरों का आंतक बना हुआ है। इन बंदरों से निजात के लिए इन दिनों पालिका की ओर से मथुरा से टीम बुलाकर बंदरों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। अब तक टीम 80 से अधिक बंदरों को पकड़ चुकी है। वहीं रविवार को भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों का पकड़ने का काम किया गया।

Exit mobile version