Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इण्टरसेप्टर प्रभारी ने जीआईसी अल्मोड़ा में लगायी यातायात नियमों की पाठशाला, विद्यार्थी हुए लाभान्वित

आज दिनांक- 25.11.2022 को प्रभारी इण्टरसेप्टर उ0नि0 जीवन सिंह सामन्त द्वारा जीआईसी अल्मोड़ा के छात्रों को यातायात नियमों, संकेतो व यातायात चिन्हों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी

छात्रों को किया जागरूक

जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा तथा इस जानकारी को अपने साथियों,घर परिवार व आस-पड़ोस में भी साझा करने, यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को भी जागरुक करने का प्रयास हेतु प्रेरित किया गया।

बालिग होने तक न चलाए वाहन

सभी छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यार्थी जीवन में शिक्षा ग्रहण पर ध्यान देने और बालिग होने तक वाहन न चलाने हेतु उचित हिदायत भी दी गयी।

Exit mobile version