Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इंटरसेप्टर प्रभारी ने एनसीसी कैडेटों को दी यातायात नियमों व उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ओशिन जोशी सीओ यातायात अल्मोड़ा के निर्देश पर प्रभारी इण्टरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में आए एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों, संकेतो व यातायात चिन्हों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।

जानकारी देते हुए किया जागरूक

इस बहुउपयोगी जानकारी से अन्य लोगों को भी जागरुक करने को कहा गया। म0आरक्षी रेखा गोस्वामी पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा सभी एनसीसी कैडेट्स को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर इस बहुउपयोगी एप को डाउनलोड कर इसके लाभ प्राप्त करने हेतु जागरुक किया गया।

Exit mobile version