Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार ने बाड़े में घुसकर चार बकरियों को बनाया निवाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दहशत में जी रहे हैं।

गुलदार का आतंक

अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगरों में भी गुलदार की आमद बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में गुलदार आए दिन पालतू पशुओं को‌ अपना निवाला बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब भौसियाछाना से सामने आया है। यहां लगातार गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। अल्मोड़ा (भौसियाछाना )ब्लॉक के पेटसाल के पास डूंगरी गांव में नवीन सिंह के गौशाला में बांधी गई चार बकरियों को तेंदुए ने बाड़े में घुस कर मार डाला।

Exit mobile version