Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का “मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म’’ अभियान जारी, नवम्बर माह में 2225 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 21 वाहन सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने/बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से व ओवस्पीड/ओवरलोड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं/होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने /पिलाने व धूम्रपान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर “मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म” अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।

पुलिस की कार्यवाही

नवम्बर माह में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1779 लोगों पर M.V ACT में कार्यवाही कर 21 वाहन सीज किए गए

सार्वजनिक स्थानों में उत्पात मचाने वाले व होटल/ढाबो में शराब पीने/पिलाने वाले 352 लोगों पर POLICE ACT में कार्यवाही की गई ।

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 94 लोगों पर COTPA ACT में कार्यवाही की गई

जनपद पुलिस द्वारा माँह नवम्बर में कुल 2225 लोगोंपर M.V ACT, POLICE ACT व COTPA ACT के तहत कार्यवाही कर ₹ 12,56,500 का जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version