Site icon Khabribox

अल्मोड़ा हादसा: अपडेट: कार हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि, दो‌ लोग घायल

अल्मोड़ा में बेरीनाग से बागेश्वर की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गयी। यह हादसा भैंसियाछाना विकासखंड में काफलीगैर रोड पर नौगांव-बखरिया के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

सड़क हादसे की दुखद खबर

मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है। पुलिस ने बताया कि बागेश्वर के काफलिगैर क्षेत्र के मटेला से बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गयी थी। आज शनिवार सुबह वापसी के दौरान ऑल्टो कार काफलीगैर रोड पर नौगांव-बखरिया के बीच बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में 3 पुरुष और एक महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए काफलीगैर अस्पताल को ले जाया गया है। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Exit mobile version