Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दैना गांव में गुलदार को पकड़ने पंहुचे शिकारी, ड्रोन कैमरे से हो रही खोजबीन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत (अल्मोड़ा) के दैना गांव में बुजुर्ग को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित कर दिया गया है।

आदमखोर गुलदार की तलाश

जिसकी तलाश जारी है। जो अभी भी पकड़ से बाहर है। वहीं वन्य जीव प्रतिपालक की तरफ से आदमखोर घोषित होने के बाद गांव में शिकारी पहुंच गए हैं। विभाग की तरफ से एक और पिंजरा लगा दिया गया है। तेंदुए की ढूंढ खोज के लिए वन विभाग ड्रोन कैमरे की भी मदद ले रहा है। आदमखोर घोषित होने के बाद मुरादाबाद से वहां शिकारी राजीव सोलोमन टीम के साथ पहुंच गए हैं।

Exit mobile version