Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बधाई: सागर सिंह भैंसोड़ा को‌ चित्रकला में मिली पी0एच0डी0 की उपाधि

अल्मोड़ा के सागर सिंह भैंसोडा पुत्र मीना भैंसोडा एवं गोधन सिंह भैंसोडा (एडवोकेट ) को कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल मे सम्पन हुऐ सत्रहवें (17th) दीक्षांत समारोह मे चित्रकला विषय मे पी0एच0डी0 की उपाधि प्रदान की गई। सागर सिंह भैंसोडा (ग्राम पोस्ट- बसोली, तहसील भनौली, अल्मोड़ा के निवासी है।

सागर को बधाई-

इन्होने अपना शोध कार्य शीर्षक ” कुमाऊँ के धातुशिल्प मे उत्कीर्ण अंकन : एक अध्ययन” सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग के प्रोफेसर (डॉ ) शेखर चन्द्र जोशी पूर्व संकायाध्यक्ष, दृश्य कला एवं विभागाध्यक्ष चित्रकला कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल), डीन एकेडमी चित्रकला विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के निर्देशन मे पूर्ण किया।

लोगों ने दी बधाई-

जिस पर‌ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के दृश्य कला संकाय की संकायाध्यक्ष, व चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सोनू द्विवेदी, विभागीय शिक्षक डॉ संजीव आर्य, कौसल कुमार, चन्दन आर्या, पूरन मेहता, संतोष मेर, जीवन जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें बधाई दी।

सफलता में इन्हें दिया श्रेय-

इसका श्रेय सागर ने अपने गुरुजनों, विशेष रूप से शोध निर्देशक प्रोफेसर (डॉ ) शेखर चन्द्र जोशी एवं उनकी पत्नी गीता जोशी, व माता-पिता मीना भैंसोडा एवं गोधन सिंह भैंसोडा तथा सभी परिवारीय सदस्यों व मित्रो को दी है। जिन्होंने समय -समय पर उनका मार्गदर्शन व सहयोग किया।

Exit mobile version