प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में ओशिन जोशी सीओ आँपरेशन के पर्यवेक्षण में गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन/जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 4 दिसंबर 2022 को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने चौपाल लगाकर उद्योग निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप के गौरा शक्ति की सुविधाओं का संकट के समय महिला सुरक्षा के लिए किस तरह से प्रयोग किया जाना है व एसओएस बटन के उपयोग से किस प्रकार तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कि जा सकती है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
पुलिस के अभियान की सराहना की
महिलाओं की सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को समझाया, चौपाल में उपस्थित महिलाओं से उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करवा कर, गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराए गए। उपस्थित महिलाओं द्वारा भी अल्मोड़ा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति चलाई जा रही जागरूकता मुहिम को सराहा गया।