Site icon Khabribox

अल्मोड़ा‌ से लापता युवक का बागेश्वर में पेड़ पर लटका मिला शव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नैणी निवासी युवक का शव सोराग के जंगल में पेड़ से लटका मिला है।

पेड़ से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के नैणी गांव का राजेंद्र प्रसाद (30) नौ नवंबर को मजदूरी के सिलसिले में कपकोट आया था। उसके पिता मदन राम ने 11 नवंबर को पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जो‌ तब से लापता था। वहीं अब रविवार देर रात गांव से करीब पांच किमी दूर जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

Exit mobile version