Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हुआ गोष्ठी का आयोजन, पत्रकारों ने रखें अपने विचार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज हिंदी पत्रकारिता दिवस है। इस अवसर पर आज‌ अल्मोड़ा में भी हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। जो‌ नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक की अध्यक्षता में पत्रकारिता दिवस मनाया गया।

पत्रकार हितों के लिए लड़ाई लड़े-

इस कार्यक्रम का संचालन एनयूजे के जिलाध्यक्ष दरबान सिंह रावत के किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों के अपने विचार रखे। इस दौरान प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक ने एकजुट होकर संगठन का विस्तार करने और पत्रकार हितों के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही। जिला अध्यक्ष दरबान सिंह रावत ने बताया कि संगठन जिला स्तर पर पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहा हैं और आगे भी संगठन के कार्यो में तेजी लाई जाएंगी। वरिष्ठ पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने एनएच में टोल टैक्स में पत्रकारों को छूट देने की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी ने संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों से एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर युवा पत्रकार मोहित अधिकारी ने कहा कि दिनो दिन पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा में सरकार द्वारा कटौती करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कहा कि जल्द ही इस हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में सरकार से मिलकर पत्रकारों हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर पत्रकार साथी डीएस सिजवाली ने पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

यह लोग रहें शामिल-

इस अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक, जिलाध्यक्ष दरबान सिंह रावत, जिलामहामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, मोहित अधिकारी, कपिल मल्होत्रा, कैलाश चंद्र भट्ट, बलवंत सिंह रावत, हरीश चंद्र त्रिपाठी व विनोद जोशी शामिल रहे।

Exit mobile version