Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गले में फूलमाला, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क और कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लादकर दिल्ली को दौड़ लगा रहे हैं दोनों भाई, ज़ानें क्यों

पर्यावरण को बचाने के लिए आये दिन अलग -अलग तरह के अभियान चलते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे अभियान के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई दिलचस्प है।

पर्यावरण को बचाने के लिए दो भाइयों ने शुरू किया अनोखा अभियान

ये अभियान अल्मोड़ा जिले के दो भाइयों ने शुरू किया है। जिसके अंतर्गत ये दोनों भाई गले में फूलमाला, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क और कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लादकर एक दौड़ लगा रहे हैं। इन युवकों को नाम शंकर बिष्ट और प्रमोद बिष्ट है। ये दोनों सगे भाई अल्मोड़ा के चौखुटिया के रहने वाले हैं।

अल्मोड़ा से राष्ट्रपति भवन तक पैदल यात्रा

ये एक ऐसी दौड़ है जो पर्यावरण को बचाने के लिए है। दोनों भाइयों ने पर्यावरण को बचाने के अल्मोड़ा से दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक की पैदल जन-जागरुकता यात्रा पर जाने का अभियान शुरू कर दिया है। इनमें से एक भाई शंकर बिष्ट ने कंधे पर डमी ऑक्सीजन सिलेंडर और मुंह पर मास्क लगाया है तो दूसरे भाई प्रमोद ने हाथों में पौधे लिए हुए हैं।

पर्यावरण को बचाने की सीख दी

दोनों भाइयों को प्रकृति से बेहद लगाव है और वे बताते हैं कि  कोरोना काल में सभी को ऑक्सीजन के महत्व के बारे में पता लगा है। और यदि पर्यावरण को ना बचाया गया तो रोजमर्रा की जिंदगी में भी सभी को कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लेकर अपना दिन गुज़ारना होगा।

Exit mobile version