Site icon Khabribox

अल्मोड़ा : प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को चंपावत उपचुनाव हेतु प्रभारी बनाए जाने पर भाजयुमो ने जताई प्रसन्नता

अल्मोड़ा:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की ।

कैलाश शर्मा के नेतृत्व में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के उपचुनाव के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया जाना बेहद हर्ष का विषय है, एवं कैलाश शर्मा जी के लंबे राजनीतिक एवं सांगठनिक अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को चंपावत उपचुनाव में मिलेगा,उन्होंने कहा कि कैलाश शर्मा जी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

ये रहे शामिल

इस मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर करने वालों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ वर्मा जिला उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, राहुल सिंह बिष्ट, जिला मंत्री पुष्कर कनवाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदर मटियानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नमन गुरुरानी पारस कांडपाल आदि शामिल रहे।

Exit mobile version