Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के आंशिक समय में किया गया परिवर्तन, जानें

सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक यातायात अल्मोड़ा द्वारा यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत दिनांक 18/04/2022 सोमवार से चारपहिया वाहनों के लिए नगर अल्मोड़ा के वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जो निम्नवत है।लक्ष्मेश्वर से शिखर की ओर वन वे का समय पूर्व में सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक था जो अब बढ़कर प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक होगा।

1.टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौघानपाटा ,करबला को वन वे का समय पूर्व में सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक था जो अब बढ़कर प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक होगा।

2.शिखर से एन0टी0डी0 की ओर वन वे का समय पूर्व की भांति सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक होगा।

3.रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नही रहेंगी ।

Exit mobile version