Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बुजुर्ग पर हमला,  छह लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज

सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत तराड़ी में एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में घायल बुजुर्ग को रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित के पुत्र की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उनके पिता के साथ धारधार हथियारों से हमला कर दिया

   मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत ताराड़ी निवासी सुनील कुमार ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर उसके पिता गिरीश चंद्र पर जानलेवा हमला के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि बीते 25 मई की रात को उसके पिता घर में अकेले थे। आरोप लगाया कि नंद राम अपने परिवार और हरियाणा के कुछ युवकों को साथ लेकर घर में घुस गये और उनके पिता के साथ धारधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

मामलें में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

वहीं मामले को लेकर दिवान गिरी गोस्वामी, नायब तहसीलदार का कहना है कि ग्राम पंचायत तराड़ी में बुजुर्ग के साथ मारपीट मामले में सुनील कुमार की ओर से बीते दिनों तहरीर सौंपी गई थी। मामलें में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version