Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने सीएम को भेजा ज्ञापन, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ज्ञापन भेजा।

भेजा ज्ञापन

जिसमें जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने कहा है कि एक ही अध्यक्ष के पास कई जिलों का प्रभार होने से वादकारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। बार पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से इसका संज्ञान लेकर अविलंब नियुक्ति करने की मांग की है।

Exit mobile version