Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी का इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट ओ अभियान, चपेट में आये 08 लोग, हुई चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 15.03.2024 को इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट ओ अभियान लॉन्च किया गया।

कड़ी कार्यवाही करने के दिए सख्त निर्देंश

जिसके तहत जनपद के सीओ/ थाना / एसओजी/ एएनटीएफ / यातायात प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर नशा/उपद्रव/ छेड़ाखानी अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देंश दिये गये हैं।
        
अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान रहेगा जारी

निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 15.03.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक व एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व एसओजी/ एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा संयुक्त औचक चैकिंग अभियान इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के सुनसान/एकान्त/ संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वाले 08 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में ऐसी पुनरावर्ति न करने की सख्त हिदायत दी गयी।

Exit mobile version