Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर से मिले पूर्व जिला प्रभारी अनुप गुप्ता


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। व्यापार मंडल से जुडी बड़ी खबर है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिला प्रभारी व वरिष्ठ व्यापारी नेता अनूप गुप्ता ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत करने का वादा किया।

संगठन के गलत निर्णयों की वजह से  2 साल पहले त्यागी थी सदस्यता

दरअसल अनूप गुप्ता को व्यापारी संगठन का एक मजबूत स्तम्भ माना जाता है, जो कि उस जमाने से संगठन के लिए काम कर रहे हैं जब व्यापार मंडल की स्थापना हुई थी। उनके द्वारा दिए गए सुझाव व नियमावली आज भी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नियमावली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अनूप बिना पद के निस्वार्थ भाव से व्यापार मंडल के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में आज तक कार्य करते रहे है। लेकिन संगठन की उपेक्षाओं व संगठन के गलत निर्णयों की वजह से ही 2 साल पहले उन्होंने भी जिला इकाई के साथ प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था।

Exit mobile version