Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर अलर्ट मोड में पुलिस बल, परीक्षार्थियों की हो रही सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 17.12.2023 ( रविवार) को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधीन आयोजित समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी  परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी 17 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उक्त परीक्षा प्रातः समय-11:00 बजे से अपराहन समय – 01:00 बजे तक आयोजित हो रही है। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान कानून,शांति व यातायात व्यवस्था बनाएं रखने की सख्त हिदायत दी गई है।

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- नगर अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी CFO अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में एसएसआई अल्मोड़ा श्री सतीश चंद्र कापड़ी व नगर रानीखेत के नोडल अधिकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री हेम चंद्र पंत लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ/गाइड कर रहे हैं।

3. परीक्षा के दौरान नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में तैनात किया गया है।

4. जनपद एलआईयू लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

5. कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए इसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

6. परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

7. पुलिस बल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लागू धारा 144 सीआरपीसी का पालन कराया जा रहा है।

8. परीक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Exit mobile version