Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र कुनाल बिष्ट का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल‌

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। आज दिनांक 13-8-2023 को रानीखेत में 31वें जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता पदक

जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र कुनाल बिष्ट ने सब- जुनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह एक दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आर्मी स्कूल रानीखेत में आयोजित हुई।

दी शुभकामनाएं

कुनाल बिष्ट की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा व ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज पांडे ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version