Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका ने बाजार में अतिक्रमण व कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान, छापेमारी में 09 लोगों का काटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 09/06/2023 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध छापेमारी की गयी। इस छापेमारी के दौरान 09 लोगों का चालान कर 1800 रूपए नगद जुर्माना वसूला गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

टीम में रहें शामिल

इस छापेमारी में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, रमेश तिवारी‌ व अशोक बिष्ट शामिल रहें।

Exit mobile version