Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में कुल 1068 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 920 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 148 रहें अनुपस्थित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा

जिसमें सुबह की पाली 9 से 11 बजे तक इंजीनियरिंग ग्रुप की परीक्षा संपन्न कराई गई। इसमें कुल पंजीकृत 626 अभ्यर्थियों में से 528 ने परीक्षा दी। जबकि 98 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा 12 से दिन में दो बजे तक संपन्न कराई गई। इसमें ग्रुप-(ए) के कुल पंजीकृत 84 अभ्यर्थियों में से 79 ने परीक्षा दी और पांच अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक संपन्न हुई। इसमें फार्मेसी ग्रुप के कुल पंजीकृत 358 में से 313 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 45 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें कुल पंजीकृत में से 1068 अभ्यर्थियों में से 920 परीक्षा दी, जबकि 148 अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version