Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौपहिया वाहन और स्कूटी की हुई टक्कर, छोटी दुर्घटना पर बड़ा विवाद, पंहुची पुलिस, जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चौपहिया वाहन और स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे छोटा सा हादसा भी गया। जिस पर विवाद बढ़ गया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार चौपहिया वाहन सवार रसेश भरत विसंजी से छोटी सी दुर्घटना को लेकर मनोज कुमार निवासी चितई तिवारी के नाबालिग पुत्र से बहस हो गई। जिस पर रसेश से नाबालिग गौरव कुमार को थप्पड़ मार दिया। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज की। इसके अलावा गौरव के पिता मनोज कुमार पर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में जानलेवा हमला भी किया। यह भी आरोप है कि विसंजी ने चार पहिया वाहन संख्या यूके 01 डी 1660 से मनोज कुमार को स्कूटी संख्या यूके 01 सी 7199 में जानबूझकर जान से मारने की कोशिश कर टक्कर मार दी। स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान चितई के प्रधान भी वाहन में सवार थे, दोनों बाल-बाल बचे। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में मनोज की ओर से मिली तहरी के आधार पर पुलिस ने रसेश के विरुद्ध धारा- 279, 308, 323, 427 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू हो गई है।

Exit mobile version