Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ सोशल मीडिया में बयानबाजी का एक अनावश्यक वीडियो अपलोड करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जिस पर पुलिस ने पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

उत्तराखंड में पेपर लीक और अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राष्ट्र नीति संगठन के प्रमुख और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद तिवारी लंबे समय से मालरोड स्थित गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अल्मोड़ा के ग्राम चाण पोस्ट धामस निवासी विनोद तिवारी ने बीते तीन जून को अपने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फिसली जुबान बना मजाक ऐसे क्या बोले सीएम का वीडियो अपलोड किया था। पुलिस ने विनोद को पहले भी अनावश्यक वीडियो अपलोड कर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत ख्याति को ठेस न पहुंचाने की हिदायत दी थी।

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

बीते पांच जून को कोतवाली पुलिस ने एक नोटिस तामील करवाया था। इसके बाद भी विनोद ने फिर से वीडियो अपलोड किया। पुलिस ने लोगों में आक्रोश की आशंका को देखते हुए आरोपी विनोद के खिलाफ धारा 469, 505 भादवि व 74 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Exit mobile version