Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होनहारों को दीजिए बधाई, अक्षत और प्रेरणा ने नीट व‌ हर्ष ने जेईई परीक्षा की पास, लगा बधाईयों का तांता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल के दो बच्चों अक्षत और प्रेरणा निगम ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं हर्ष ने जेईई ने परीक्षा पास की है।

बच्चों को दी बधाईयां

जिसमें नीट की परीक्षा में अक्षत ने 631अंक और प्रेरणा निगम ने 530 अंक हासिल की है । वहीं हर्ष ने जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन बच्चों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से ये सफलता प्राप्त की है। इन बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और अपने माता-पिता को दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version