Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर में शॉर्टसर्किट से लगी आग, चपेट में आई महिला झुलसी, लाखों का सामान भी जलकर राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ रानीखेत (अल्मोड़ा) के क्षेत्र के ज्वैंण गांव में एक घर में शॉर्टसर्किट हो गया। इससे घर में आग लग गई। इस हादसे में घर में मौजूद महिला भी झुलस गई।

घर में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार पीपली क्षेत्र के ज्वैंण गांव में बीते शुक्रवार शॉर्टसर्किट से इंदर सिंह के घर में आग लग गई। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना में उसकी पत्नी चंपा देवी झुलस गईं जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रानीखेत उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version