अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लीसा तस्करी के एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी धन सिंह की जमानत याचिका स्वीकार की।
जानें पूरा मामला
बताया गया है कि 6 अगस्त 2021 को अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक से 280 टीन अवैध लीसे के साथ धन सिंह पुत्र तेज सिंह को अवैध लीसा परिवहन करते पकड़ा। मौके पर पुलिस ने लीसे को सील कर आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय जमानत याचिका दाखिल की।
कोर्ट का आदेश
पत्रावली मौजूद साक्ष्य का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार की। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद पंत ने पैरवी की।