अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-कोसी हाईवे में आज गुरुवार तड़के स्यालीधार के पास एक ट्रक पर चीड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया।
वाहन के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़
इस हादसे में वाहन में सवार चालक और परिचालक घायल हो गए। साथ ही वाहन भी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह ट्रक हल्द्वानी से गरूड़ की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इस वाहन में सवार चालक शिव सिंह राणा (57) पुत्र राम सिंह और परिचालक चंदन सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी गरुड़ घायल हो गए। बताया कि जा रहा है कि चालक और परिचालक पिता-पुत्र हैं। वहीं सूचना मिलने पर आपदा की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को बेस अस्पताल पहुंचा गया। वहीं पेड़ काटकर बंद स्कूल का रास्ता भी खोल दिया गया।
यह लोग रहें शामिल
इस मौके पर रेस्क्यू टीम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, रविंद्र सिंह मेर, आलोक वर्मा, आदि शामिल रहे।