Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदला मौसम, दोपहर बाद जमकर हुई बारिश, उमस से मिली राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों में बारिश तबाही मचा रहीं हैं। इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जमकर हुई बारिश

वहीं अल्मोड़ा में आज दोपहर में जमकर बारिश हुई। सुबह हल्की बूदाबांदी हुई। जबकि इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन में उमस रहीं। लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम का मिजाज बदल गया और जमकर बारिश हुई।

इतना रहा तापमान

जिला मुख्यालय समेत इसके आसपास के इलाकों में करीब साढ़े तीन बजे से पौने घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version