Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुरिल्लों की जन जागरण रथ यात्रा पंहुची रानीखेत, हुआ स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गुरिल्लों की जन जागरण रथ यात्रा रानीखेत पहुंची। उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

कहीं यह बात

जन जागरण रथ यात्रा के दौरान मुख्य बाजार में सभा हुई। जिसमें गुरिल्लों ने कहा कि वे लंबे समय से एसएसबी में समायोजन, सरकारी विभागों में नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे हैं। साथ ही कहा कि न्यायालय ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया है। सरकार इस फैसले का पालन नहीं कर रही है जिससे उनके हित प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में गुरिल्लों ने रथ यात्रा निकाली है। इसके माध्यम से सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाने के साथ गुरिल्लों को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि हक मिलने तक उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।

यह लोग रहें शामिल

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, अनिल पंत, रामेश्वर गोयल, प्रमोद दयाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कमला पंत, दीवान सिंह माहरा आदि शामिल रहे।

Exit mobile version