Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ओहो रेडियो उत्तराखण्ड द्वारा GST “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना के तहत उत्तराखंड सरकार के साथ चलाई जा रही मुहिम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ओहो रेडियो उत्तराखण्ड द्वारा GST “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना के तहत उत्तराखंड सरकार के साथ मुहिम चलाई जा रही है।

इस संबंध में दी जानकारी

जिसमे उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में जाकर लोगों को जीएसटी तथा ये किस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देती है, की जानकारी दी जा रही है। साथ ही जो व्यापारी या उपभोक्ता बिल बेस पर खरीददारी कर रहे हैं तथा ईमानदारी से टैक्स अदा कर रहे हैं उन लोगो को सर्टिफिकेट और गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं तथा उन लोगो को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज का कार्यक्रम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में आयोजित हुआ जहां लोगो सम्मानित किया गया और लोगो को जीएसटी संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी टैक्स पेयर्स को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोगों को ईमानदारी से टैक्स अदा करना चाहिए, जिसे देश के विकास में अहम योगदान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग टैक्स अदा करें, जिससे देश की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ बन सके।

यह लोग रहें उपस्थित

कार्यक्रम में आरजे काव्य (फाउंडर,CEO OHO RADIO), स्टेट टैक्स ऑफिसर, नितिन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version