Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जमीन विवाद को लेकर की गाली-गलौज और दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 02/07/2023 को वादी देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने तहरीर दी गई कि जमीनी विवाद में सैफ अख्तर अंसारी द्वारा गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी गई । तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की संभावना व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत दिनांक 03/07/2023 को अभियुक्त सैफ अख्तर अंसारी पुत्र जावेद अख्तर अंसारी निवासी डुबकिया धारानौला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर घटना में सम्मिलित वाहन को सीज करते हुए पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी
  2. हे0का0 कैलाश चन्द्र
  3. का0 मनोज कुमार
Exit mobile version