Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी, उठाई डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन आज मंगलवार को भी जारी रहा।

की यह मांग

अल्मोड़ा नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में यह धरना हुआ। इस धरने को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार की ओर से इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। सरकार जनता की परेशानी को बढ़ाते जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार के इस रवैये से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर धरना प्रदर्शन में प्रताप सिंह सत्याल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, हेम चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे, महेश चंद्र आर्या, शहाबुद्दीन, हर्ष कनवाल, तारा चंद्र भट्ट, भारत रत्न पांडे, पूरन चंद्र पांडे, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version