Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गर्मी के साथ जंगल में बढ़ रही आग की घटनाएं, लाखों की वन संपदा जलकर राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना है। ऐसे में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ रही है।

वनों को हो रहा नुकसान

जिलें में बीते शनिवार को एक साथ सात जगहों पर आग धधक गई। जिसमें अल्मोड़ा के बिनसर, चौबटिया में दो जगह, द्वाराहाट, मजखाली, कठपुड़िया, जागेश्वर और कनारीछीना आदि जंगलों में आग लग गई। इससे करीब साढ़े छह हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अब तक वनाग्नि की घटना से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version