Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लगातार हो रही बारिश से चार ग्रामीण सड़कें हुई बंद, 30 से अधिक गांवों का सड़क से टूटा संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। अल्मोड़ा में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रहीं हैं।

बारिश का कहर

वहीं बीते कल बुधवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा आने से जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं। इससे 30 से अधिक गांवों का यातायात से संपर्क कट गया है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान कई जगह भूस्खलन हुआ। इस दौरान मलबा गिरने से तोली-जिंगोली मोटर मार्ग, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, गजार-क्वैराली, रामपुर-कुनीगाड़ सड़क पर यातायात बंद हो गया। इस कारण 30 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को दूसरे, दूरस्थ या पैदल रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Exit mobile version