Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाजार में खोया कीमती फोन, पुलिस जवान ने खोजकर लौटाई निराश‌ चेहरे की मुस्कान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 05/07/2023 को अमित सिंह निवासी ग्राम ठाट थाना लमगडा ज़िला अल्मोडा द्वारा थाना लमगड़ा में तैनात कानि0 भूपाल सिंह को सूचना दी कि उसका फोन Samsung galaxy S 8 कही खो गया है ।

पुलिस का जताया आभार

जिस पर लमगड़ा बाजार में ड्यूटी में तैनात कानि0 भूपाल सिंह बिष्ट द्वारा तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ कर मोबाईल को तलाश कर मोबाईल स्वामी अमित सिंह के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर मोबाईल स्वामी अमित सिंह काफी खुश हुए, उनके द्वारा लमगड़ा पुलिस के कानि0 भूपाल सिंह की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version