Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चयनित जोशी व काव्या गुप्ता की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र चयनित जोशी व काव्या गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है।

चयनित जोशी व काव्या गुप्ता की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

मिली जानकारी के अनुसार चयनित जोशी व काव्या गुप्ता (दिल्ली) की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर बेडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। पुणे में ऑल इंडिया वी वी नाडू सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जो सम्पन्न हो गई है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

परिवार व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

वहीं चयनित जोशी के इस उपलब्धि पर शारदा पालिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। वहीं चयनित जोशी की इस उपलब्धि पर परिजनों में व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

Exit mobile version