Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर 09 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर की चालानी कार्यवाही, वसूला 55 हजार रुपये जुर्माना

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नियमित रुप से सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़-फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस की कार्यवाही

इस क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा विगत एक माह में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु वृहद सत्यापन अभियान चलाकर 750 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का पुलिस सत्यापन किया गया है तथा बगैर सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार/मजदूर रखने पर कुल 09 भवन स्वामियों /ठेकेदारों पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

जागरुकता

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन/चालानी कार्यवाही के अतिरिक्त लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही के बारे में अवगत कराया जा रहा है। अभियान जारी है।

Exit mobile version