Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फाइनल में पंहुची कसार वाॅरियर्स और जय गोलू सेवन, आज होगा फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के रैमजे मैदान में योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।

क्रिकेट प्रतियोगिता

इसके सेमीफाइनल में कसार वाॅरियर्स, जय गोलू सेवन ने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। जिसके बाद अब दोनों टीम बुधवार को फाइनल में भिड़ेंगी। पहला सेमिफाइनल मुकाबला जय गोलू और लड्डू सेवन के बीच खेला गया। जय गोलू ने निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाए। लड्डू सेवन की टीम 29 रन पर आउट हो गई। जय गोलू सेवन ने 54 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कसार वाॅरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 68 रन बनाए। वहीं खूंखार सेवन की टीम 56 रन बनाकर आउट हो गई और कसार वाॅरियर्स ने 12 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

Exit mobile version