Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क के मलबे में रपटी केमू बस, सवार 25 यात्रियों में मची चीख पुकार, बाल-बाल बची जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते‌ कल मंगलवार को हल्द्वानी से खेती धूरा मलाण जा रही केमू की बस अचानक रपटकर फिसल गई।

मलबे में रपटी बस, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल केमू की बस संख्या यूके- 08 पीए 1226 हल्द्वानी से खेती धूरा मलाण जा रही थीं। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत खेती मलाण मोटर मार्ग पर धूरा बैंड के पास बस सड़क के मलबे में रपटने से धंस कर तिरछी हो गई। इससे बस में सवार स्कूली बच्चों समेत 25 यात्री सवार थे। इससे बस में सवार 25 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Exit mobile version