Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश के बाद यह तीन सड़कें बंद, आवाजाही ठप, चार हजार की आबादी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। कभी लगातार बारिश तो कभी धूप हो रही है।

बारिश के बाद तीन‌ सड़कें बंद

वहीं बीते कल मंगलवार से मौसम में बदलाव है और जमकर बारिश हुई। इससे बारिश के बाद जिले में बंद सड़कों ने लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। जिले में इस समय तीन सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही थमने से चार हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है।

आवाजाही हो रही प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार जिले में बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से पैसिया-पीपना -झीपा-टनल, बाजखेत-तुराचौरा-भैसोडी, दन्या-डसीली सड़कें बंद हैं। जगह-जगह मलबा जमा होने से वाहनों की आवाजाही इन सड़कों पर पूरी तरह बंद है। इससे 10 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।

Exit mobile version