Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक पर की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 19/07/2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा वृहद सत्यापन अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाट,कपकोट, गोलीमहर आदि गांवों में 25 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान 01 ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था, जिसके विरुद्ध मौके पर 5,000 रु0 चालान की कार्यवाही की गई।

लोगों को किया जागरूक

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी। यह अभियान जारी है।

Exit mobile version