Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज से आठ चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण, जारी आदेश के बाद किया रिलीव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज बेस में आठ डॉक्टर का दूसरे मेडिकल कॉलेज में तबादला कर दिया गया है।

आठ डॉक्टरों का हुआ तबादला

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधीन बेस अस्पताल में कार्यरत कई डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। आदेश के बाद सभी आठ फैकल्टियों को अल्मोड़ा से रिलीव भी कर दिया गया है। इससे जहां मेडिकल कॉलेज में छात्रों और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ेंगी। वहीं मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Exit mobile version