Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में इन मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका विवि प्रशासन का पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बुधवार को सोबन सिंह जीना परिसर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने , ऑनलाइन फ़ीस में आ रही समस्या और परीक्षा फल में आ रही दिक्कतों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

कहीं यह बात

साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। जिस पर नारेबाजी कर कहा कि सात दिनों के अंदर अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर धरना प्रदर्शन में नीरज सिंह बिष्ट,वरुण कपकोटी, भारतेंदु कांडपाल, कृष्णा नेगी, अजय बिष्ट, साहिल नेगी, मोनू नेगी, शिवांग आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version