Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के श्रावणी मेलें में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला आयोजित हो रहा है।

जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला आयोजित

जिसमें बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। इससे मंदिर में लंबी कतार लगी। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जिले के बेतालेश्वर, रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, देवस्थल, विश्वनाथ, बद्रेश्वर, पातालदेवी में भी पूरे दिन भक्तों की आवाजाही होती रही।

Exit mobile version