Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चमोली घटना पर आप प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने जताया शोक, की मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने चमोली घटना पर दुख जताया है।

चमोली मे करंट से 16 लोगों की मौत, कई घायल

उन्होंने कहा की चमोली में घटा दर्दनाक हादसा सरकार और विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने भाजपा के बयानवीर नेताओं के ऊपर भी हमला किया है जो सरकार के मुआवजा देने पर बड़े बड़े बयान दे रहे हैं उन्होंने कहा की मुआवजा देने मात्र से सरकार का उत्तरदायित्व पूरा नहीं होता है। उत्तराखंड चमोली जिले में घटा दर्दनाक हादसा, नमामि गंगे परियोजना परिषद में विद्युत करंट फैलने से लगभग 16 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

इस मामले में हो निष्पक्ष जांच

इस दर्दनाक हादसे को लेकऱ आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने चमोली जनपद में हुई इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीढ़ितों के साथ उचित न्याय होना चाहिए।

Exit mobile version