अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना है। गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
पेयजल संकट
गर्मी में सूखते जल स्रोतों के चलते ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इसमे अल्मोड़ा जिले के हवालबाग, भैंसियाछाना, लमगड़ा, समेत सल्ट इलाके में इन दिनों पानी का संकट बढ़ गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क किनारे बसे गांवों में जल संस्थान टैंकर से पानी की आपूर्ति कर रहा है। जिससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सड़क से दूर बसे गांवों के ग्रामीण कोसों दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। वहीं बीते कल रविवार को भी जल संस्थान की ओर से विभिन्न इलाकों में 30 हजार लीटर से अधिक पानी बांटा गया। जल संस्थान ने रविवार को मोतियापाथर, गुरुड़ाबाज, गैंगहट, आरतोला, अड़चाली, लमगड़ा, सन्याड़ी, डीनापानी और होली एंजल में टैंकरों से पानी बांटा।