Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाया जा रहा।

पुलिस की कार्यवाही

यह अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 20.07.2023 को मोरनौला शहरफाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त नवीन चन्द्र नगदली के कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त नवीन चन्द्र नगदली पुत्र घनश्याम सिंह निवासी ग्राम महतोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल बरामदगी 14 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्त गांव में बेचता था शराब

इस मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त शराब को सरकारी ठेकों से अलग-अलग खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला, लमगड़ा
2-होमगार्ड दीपक सिंह

Exit mobile version